Pratapgarh Kunda News: बेल्हा की 210 ग्राम पंचायतों में बनेंगे अन्नपूर्णा भवन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। दूसरे चरण में जिले की 210 ग्राम पंचायतों में प्रशासन की ओर से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराने की तैयारी है। इसके लिए जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही ग्राम पंचायतों में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। पहले चरण में शासन ने जिले को 71 अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराने के लिए बजट दिया था। इसमें से करीब 10 भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। शेष भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। दूसरे चरण में जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से 210 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनाने का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन भेजा गया है। प्रस्ताव में सम्बंधित ग्राम पंचायतों में उपलब्ध भूमि का विवरण और निर्माण पर आने वाले खर्च का विवरण भी दिया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.