Pratapgarh Kunda News: बेलखरनाथ धाम के आसपास अव्यवस्था पर डीएम से शिकायत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़,संवाददाता। सावन मास के समय बाबा बेलखरनाथ धाम की ओर रोजाना जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ का आना जाना लगा है। धाम समिति के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अव्यवस्था को दूर करने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, शिवधाम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के कई प्वाइंट पर गड्ढे से हादसे का खतरा है। खूजी कला गांव के पास पुल के करीब दोनों किनारे बारिश के समय हुए मिट्टी कटान से हादसा होने की आशंका है। सड़क के किनारे झाड़ियों की कटाई नहीं होने से जलाभिषेक को पहुंच रहे कांवरियों को समस्या हो रही है। रात के समय मुख्य मार्ग के किनारे लगाई गई स्ट्रीट लाइट खराब है जिससे आनेजाने में दिक्कत हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.