Pratapgarh Kunda News: बेड पर सोते समय युवक को सांप ने डसा, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। रात को बेड पर सोते समय सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही मेडिकल कॉलेज से शव लेकर घर चले गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सिंगठी खालसा गांव निवासी हरिश्चंद सिंह का 20 वर्षीय बेटा सत्यम सिंह मंगलवार रात घर में बेड पर सो रहा था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे अचानक उसकी चीख सुनकर परिजन भागकर कमरे में पहुंचे। सत्यम ने बताया कि उसकी गर्दन पर सांप ने डस लिया है। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.