Pratapgarh Kunda News: बेकाबू डंपर घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। संग्रामगढ़ थाने के दिनऊ का पुरवा (नौढिया) निवासी विश्राम पाल का पुनेहरी मार्ग के किनारे घर है। सोमवार शाम करीब छह बजे पुनेहरी की तरफ से नरई की तरफ जा रहा तेज रफ्तार बेकाबू डंपर विश्राम पाल के घर में जा घुसा। डंपर घुसने से घर की पक्की दीवार गिर गई और काफी नुकसान हो गया। हालांकि जिस समय डंपर घुसा उस समय घर के लोग बाहर थे। जिससे अनहोनी होने से बच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक डंपर की रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर की लापरवाही से यह घटना हुई है। डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक युवक बाइक छोड़कर खेत में कूद गया। जिससे वह भी घटना में बच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और डंपर को थाने ले गई। मामले में विश्राम पाल ने ड्राइवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। संग्रामगढ़ एसओ अवन कुमार दीक्षित ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.