Pratapgarh Kunda News: बीमार बालिका ने लखनऊ में दम तोड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बोधी का पुरवा (अगई) निवासी शरद सिंह की बेटी 10 वर्षीय शिवानी की मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान सांस थम गई। शिवानी का रायबरेली के एक अस्पताल में इलाज हुआ था। जहां से इलाज में लापरवाही से उसकी हालत बिगड़ी। इसके बाद परिजन उसे लेकर लखनऊ अपोलो अस्पताल में गए। अपोलो में तीन दिन इलाज के बाद शिवानी ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। व्यापारी की बेटी के मौत की खबर सुनकर रानीगंज कैथोला बाजार के व्यापारियों के साथ इलाके के लोगों ने भी शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.