Pratapgarh Kunda News: बीमार पूर्व सभासद को राजा भैया ने दी आर्थिक मदद
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के कबरियागंज निवासी पूर्व सभासद शम्भू पटेल काफी दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। पीड़ित शम्भू का इलाज मंसूराबाद स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' की दी गई आर्थिक मदद को लेकर प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल मंसूराबाद स्थित अस्पताल पहुंचे। बीमार शम्भू पटेल के परिजनों को आर्थिक मदद दी गई। इस मौके पर धवल सिंह, पप्पू यादव, विक्कू तिवारी, भीम यादव, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.