प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के शुकुलपुर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा है। वह 23 जून की शाम करीब 6 बजे घर से सामान लेने के लिए निकली तो वापस नहीं लौटी। उसके मोबाइल फोन पर कॉल भी रिसीव नहीं हो रही है। शक जताया है कि कोई उसे बहका-फुसलाकर भगा ले गया। अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...