Pratapgarh Kunda News: बीएसएफ एकेडमी से बेल्हा पुलिस को मिला खोजी कुत्ता
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ पुलिस को बीएसएफ एकेडमी टकनपुर से खोजी कुत्ता मिला है। साथ ही कुत्ते के लिए दो हैंडलर भी आए हैं। डॉग स्क्वायड मुख्यालय की ओर से जिले की पुलिस को खोजी कुत्ता उपलब्ध कराया गया। एसपी दीपक भूकर ने रविवार को डॉग स्क्वायड का निरीक्षण कर उसकी कार्यक्षमता, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, हैंडलिंग प्रणाली और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने डॉग स्क्वायड के प्रभावी संचालन, समुचित रखरखाव और प्रशिक्षण की निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिया। कहा कि अपराधों के अनावरण, घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, विस्फोटक, संदिग्ध वस्तुओं की खोज में इसका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.