Pratapgarh Kunda News: बिहारगंज में मारपीट के मामले में 15 पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के बिहारगंज बाजार में रविवार दोपहर दो युवकों को मारने पीटने के मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए 5-6 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। घटना के दौरान बाजार के लोगों ने हमलावरों की तीन बाइक तोड़ दी थी। नगर कोतवाली के भोजपुर बिहारगंज निवासी अंकित सिह रविवार दोपहर अपने दोस्त नीरज के साथ बाजार में मौजूद था। तभी 4-5 बाइक से आए लोग दोनों को पीटने लगे। बाजार के लोगों ने हमलावरों को दौड़ाकर पीटा और उनकी तीन बाइक तोड़ दी। पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले थे। मामले में अंकित सिंह ने अंतू के जैतीपुर कठार निवासी जाबिर, कैफ, किस्मत, राहिद, अनवर, शाहिद, दिलदार, हसीद और गुलजार को नामजद करते हुए 5-6 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.