प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में रविवार दोपहर 17 जून 2025 की घटना दोहराने से बच गई। आधा दर्जन बाइक से पहुंचे 10-11 लोग दो युवकों की पिटाई करने लगे। बाजार के लोग एकजुट होकर हमलावरों को दौड़ाकर पीटने लगे। इस दौरान एक का सिर फट गया। लोगों ने हमलावरों की तीन बाइक तोड़ डाली। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले भाग निकले थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। 17 जून को बोलेरो से आए लोगों ने चचेरे भाइयों को गोली मारने के बाद बाजार में लोगों को दौड़ाकर पीटा था। रविवार दोपहर भोजपुर निवासी अंकित सिह अपने दोस्त नीरज के साथ बाजार आया था। दोनों बात कर रहे थे। तभी 4-5 बाइक से आए 10-11 लोग दोनों को पीटने लगे। यह देख बाजार के लोगों ने एकजुट होकर हमलावरों को दौड़...