प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल स्टोरों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बुधवार को आसपुर देवसरा थाने पहुंची। टीम में शामिल प्रतापगढ़ के ड्रग इंस्पेक्टर शिव कुमार नायक ने बताया कि थाने से पुलिस बल लेकर टीम अमरगढ़ सीएचसी के पास चल रहे मेडिकल स्टोर पर पहुंची। मेडिकल स्टोर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। मेडिकल स्टोर में रखी दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल जांच के लिए लेते हुए औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। इसके बाद टीम आसपुर देवसरा थाने के आसपास चल रहे मेडिकल स्टोरों की जांच करने पहुंची तो कई मेडिकल स्टोर संचालक स्टोर बंद कर वहां से हट गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मानकों को ताक पर रख चल रहे दो हजार से अधिक मेडिकल स्टोर एक मेडिकल स्टोर खुला मिला तो उसकी जांच की गई। जांच में लाइसे...