प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक से पांच तक की कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को खसरा रुबेला का टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की एएनएम सुषमा, आशा पुष्पा पटेल व आंगनवाड़ी कार्यकत्री कुसुम गुप्ता प्राथमिक विद्यालय सिंगाही पहुंची। वहां पर बच्चों के अभिभावक भी पहुंच गए और बच्चों का टीकाकरण कराने से इनकार कर दिया। टीम के काफी देर समझाने के बावजूद भी अभिभावक राजी नहीं हुए। यह भी पढ़ें- खसरे से रोकथाम के लिए बच्चों को लगे टीकेअभिभावकों का विरोध एएनम का आरोप था कि विद्यालय के अध्यापक सहयोग की जगह लोगों को भड़काने का कार्य कर रहे है। टीकाकरण स्थल छोड़कर शिक्षक भाग गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. यूएस बिंद ने फोन पर अभिभावकों से बात की...