Pratapgarh Kunda News: बिजली के पोल से टकराई टवेरा, बाल-बाल बचे बाराती
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 25 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। इलाके के जरियारी में मंगलवार को शादी का कार्यक्रम था। प्रयागराज से बारात आ रही थी। रात करीब 10 बजे बारातियों को लेकर टवेरा गाड़ी आ रही थी। अठेहा डाक बंगले के पास गाड़ी बेकाबू हुई और बिजली के पोल से टकरा गई। गाड़ी की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर गिर गया। टक्कर से गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद हुए धमाके से हड़कंप मच गया। लोग बीच-बचाव के लिए दौड़े। लेकिन गाड़ी में सवार करीब आठ लोग बाल-बाल बच गए। सभी को गाड़ी से सुरक्षित निकाला गया और बारात में भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.