प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में गुरुवार सुबह नीम का पेड़ काटते समय उसकी डाल पोल पर गिर गई। नजदीक ही बैठी 52 वर्षीय चंद्रकांति पर पोल गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बरसात के कारण गांव में 11 हजार लाइन का तार टूट गया था। इसकी मरम्मत के लिए विद्युतकर्मी लगे हुए थे। इसी दौरान गांव के रंजीत अपने दरवाजे पर स्थित नीम का पेड़ काट रहा था। पेड़ की डाल विद्युत पोल पर गिरने से वह टूटकर पास बैठी महिला के ऊपर जा गिरा और पूरे गांव की सप्लाई बंद हो गई। जेई कमलेश कुमार ने बताया कि नया पोल लगवाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...