Pratapgarh Kunda News: बिछड़े बालक को परिजनों से मिलाया
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। पड़ोसी जनपद रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पिंडरी सरगई गांव निवासी 15 वर्षीय शुभम राजपूत अपने माता पिता के साथ भक्ति धाम मनगढ़ घूमने आया था। 17 अगस्त को परिजनों से शुभम बिछड़ गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मिशन शक्ति की टीम अपराध निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में बालक को खोजने निकली तो मंगलवार को भदरी मंदिर के पास से उसे सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों को बुलाकर विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने शुभम राजपूत को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.