Pratapgarh Kunda News: बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बालिका की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर से सामान लेने दुकान जा रही बालिका बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित किया तो परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महेशगंज थाना क्षेत्र के अहलादगंज रायगढ़ गांव निवासी दूधनाथ सरोज की 10 वर्षीय मासूम बेटी आंशी, शाहदा हबीबी इंटर कॉलेज में कक्षा तीन की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर से पास स्थित दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। घबराए परिजन बालिका को सीएचसी महेशगंज ले गए। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका के मौत की खबर मिलते ही उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.