प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज नगर पंचायत में राजापुर वार्ड निवासी संजय कुमार की 4 साल की बेटी सुहानी की रविवार को भोर में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उसकी मौत हो गई। लोग शव लेकर घर चले गए। देहात कोतवाली के प्रभारी एसओ अखिलेश प्रताप ने बताया कि बच्ची की बीमारी के चलते मौत हुई थी। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। ऐसे में पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...