प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण न केवल सरकारी भवनों के परिसर में जलभराव की स्थिति बनी है बल्कि सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। लगातार बरसात के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों के आवश्यक कार्य भी बाधित हो रहे हैं। कुंडा इलाके में गुरुवार की सुबह से ही रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी धीमी बरसात हो रही है। गुरुवार रात में जोरदार बारिश हुई, रात भर पानी की बूंदे नहीं थमीं। शुक्रवार सुबह से भी कभी तेज तो कभी धीमी बरसात होती रही। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित लगातार बरसात होने के कारण नगर के सरकारी भवनों के परिसर में जलभराव की स्थिति बनी है। वहीं, कुंडा से हीरागंज जाने वाली रोड पर पानी भरा होने से लोग...