Pratapgarh Kunda News: बारिश में सड़क और घर पर गिरे पेड़
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। आसमान में घुमड़ते बादलों ने बुधवार बारिश शुरू की तो दूसरे दिन गुरुवार दोपहर तक थमने का नाम नहीं लिया। सीजन में सबसे अधिक 63 मिलीमीटर बारिश से शहर से गांव तक कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। कई जगह तो लोगों को पंपिंगसेट से पानी निकालना पड़ा। जिले में करीब सप्ताह भर से छिटपुट बारिश हो रही है। बुधवार दोपहर भी कुछ जगहों पर जोरदार बारिश से तापमान भी लुढ़क गया था। आधीरात के बाद फिर से बारिश शुरू हुई तो बादलों ने थमने का नाम नहीं लिया। गुरुवार दोपहर तक बारिश जारी रहने से मेडिकल कॉलेज परिसर, पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय परिसर सहित कई गलियों पानी से लबालब हो गईं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 30.3 मिमी हुई वर्षा, अगले दो दिन भारी बारिश के आसार शहर से गुजरे हाईवे सहित कई सड़क किनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.