प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: मानधाता विकासखंड के तरौल गांव से पिताईपुर जाने वाली सड़क 10 दिन पहले हुई बारिश में बह गई थी। इसी सड़क से दिनभर सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। सड़क बहने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे निकलते हैं। तमाम लोगों को बाजार जाने के लिए पांच किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। चार पहिया वाहनों के साथ ई-रिक्शा का भी इस सड़क से आना जाना बंद हो गया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बारिश में पटरी संग बह गई सीसी रोड, बढ़ा खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...