प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के दौरान छप्पर गिरने से वृद्धा की मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है। अंतू थाना क्षेत्र के रायचंदपुर पूरे रामदेव निवासी सुंदरलाल की 75 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी शनिवार शाम घर के सामने स्थित छप्पर में बंधी गाय का दूध निकाल रही थी। दूध निकालकर वह जैसे ही उठी इसी दौरान अचानक छप्पर टूटकर उसके ऊपर गिर गया। छप्पर के मलबे की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव लेकर घर चले आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...