Pratapgarh Kunda News: बारिश में गिरा आशियाना, परिवार ने स्कूल में ली शरण
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के महुली भोरई का पुरवा निवासी अनुसूचित जाति का गुलाब चंद पत्नी और बच्चों के साथ छप्पर पर पॉलीथीन डालकर रह रहा था। मंगलवार रात बारिश के दौरान उसके छप्पर की कच्ची ईंट की दीवार भरभराकर गिर गई। इससे उसमें रखा सामान भीग गया। परिवार ने रात में ही प्राथमिक विद्यालय के बरामदे में शरण ली। गुलाब चंद ने बताया कि उसका घर न तो गांव में है और न ही नगर पालिका क्षेत्र में। ऐसे में आवास के लिए उसके आवेदन पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मकान का एक हिस्सा गिरा, दीवारें जर्जर यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बारिश के चलते सीलन से गिरा कच्चा मकान यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात व सीलन से कच्चे मकान पर गिरा पेड़, वृद्धा घायल
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.