Pratapgarh Kunda News: बारिश के बावजूद उमस से नहीं मिली राहत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। एक सप्ताह से हर रोज बारिश के बावजूद उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक रुक-रुककर कई बार बारिश हुई। दोपहर बाद 51 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, लेकिन लोगों को उमस से तनिक भी राहत नहीं मिल सकी। सोमवार आधीरात के बाद शहर सहित कई इलाके में तेज बारिश हुई। मंगलवार दोपहर में गर्मी संग उमस बढ़ी तो लोगों को कमरों में पंखा चलाने के बावजूद राहत नहीं मिल सकी। कुछ ही देर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। हालांकि शहर में दोपहर में जलभराव की स्थिति नहीं बनी। शाम तक आसमान में बादल बने रहे। इस दौरान कई बार रिमझिम बारिश हुई लेकिन उमस बरकरार रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.