प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: बारिश में सीलन के चलते कच्चे घर की दीवार गिरने से बगल छप्पर में सो रहा वृद्ध मलबे में दफन हो गया। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अंतू थाना क्षेत्र के उसरी सती चौरा निवासी 70 वर्षीय माताफेर यादव अपने बेटों से अलग कच्चे घर में रहता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। शुक्रवार रात वह घर के बगल बने छप्पर में सो रहा था। बारिश से आई सीलन के चलते उसकी दीवार रात को बगल छप्पर पर भरभरा कर गिर पड़ी। इससे छप्पर गिर गया और वह मलबे में दब गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत शोर पर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्...