प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में राष्ट्रीय मेरी लाइफ अभियान के तहत शनिवार को बायोमेडिकल बेस्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अवंतिका पांडेय ने सहकर्मियों, कर्मचारियों, मेडिकल छात्रों को बताया कि वार्डों और ओपीडी में निकलने वाले मेडिकल बेस्ट को केवल पीले रंग के डस्टबिन में ही डालना चाहिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. शैलेन्द्र कुशवाहा, बबूना, विजय यादव और विनीत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...