Pratapgarh Kunda News: बाबा विशम्भरनाथ धाम जलाभिषेक करने पहुंचे डीएम
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- Pratapgarh Kunda News: सदहा। पट्टी क्षेत्र के सदहा स्थित बाबा विशम्भरनाथ धाम में बुधवार सुबह सावन में डीएम अभिषेक पांडेय ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अर्चन पूजन किया। यहां पर बन रहे मंदिर के नवनिर्माण का अवलोकन किया। निर्माण डाही निवासी उद्योगपति रामदेव पांडेय मुन्ना की ओर किया जा रहा है। डीएम का स्वागत राजेश पांडेय एवं विजय यादव प्रधान ने किया। डीएम ने यहां फरवरी में होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के विषय में भी जानकारी ली। इस मौके पर क्षेत्र के साहित्यकार डॉ. रामबोध पांडेय, बमबम, पूर्व प्रधान राम अजोर यादव, रामफेर यादव, दुर्गेश शंकर पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, जीतलाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.