प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: दुर्गागंज, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज चौकी के कसेरूवा गांव निवासी रामबोध सिंह बाबा बैजनाथ धाम झारखंड में जलाभिषेक करने के बाद घर लौटने के दौरान लापता हो गए। परेशान परिजनों ने पुलिस से उनकी तलाश कराने की गुहार लगाई है। रामबोध सिंह अपने गांव के कई लोगों के साथ एक अगस्त को कांवड़ लेकर बाबा बैजनाथ धाम गए थे। वहां वह अपने साथ गए ग्रामीणों से बिछड़ गए। गांव के अन्य लोग लौट आए, जबकि रामबोध सिंह ने बाबा बैजनाथ धाम में जल चढ़ाने के बाद पांच तारीख की शाम को अपने बेटे को फोन कर बताया कि वह रानीगंज थानाक्षेत्र के गाजी का बाग पहुंच गए हैं और वह वहां आकर उन्हें घर ले आए। बेटे ने उन्हें रानीगंज पावर हाउस के पास पहुंचने को कहा और वहां पहुंच गया। बेटे के मुताबिक, वह पावर हाउस के पास करीब चार घंटे तक पि...