Pratapgarh Kunda News: बाजार से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को सरेराह रोककर गाली-गलौच और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। दिलीपपुर थानाक्षेत्र के पूरे निहाली गांव निवासी नितिन पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर दो बजे के आसपास उड़ैयाडीह बाजार से भंडारे का सामान देकर वापस अपने घर लौट रहा था। उड़ैयाडीह बाजार से घर के बीच रास्ते में पूरे लोकमनि गांव के तीन आरोपियों ने रास्ते में रोककर उसको गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात-घूसों से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो तीनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.