प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 15 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला। बाजार में रविवार शाम खरीदारी करने आईं दो बहनों से एक युवक छेड़खानी करने लगा। वह काफी देर तक दोनों का पीछा करते हुए अलग-अलग दुकानों पर पहुंचकर उनके आसपास मंडराता रहा। पहले तो युवती ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन हरकतों से बाज न आने पर उसने युवक को फटकार लगाई। इससे नाराज युवक गाली-गलौच करते हुए उनसे हाथापाई पर उतर आया। इस पर दोनों बहनों ने युवक की पिटाई कर दी। शोर सुनकर बाजार के लोग जुट गए। दोनों बहनों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पकड़कर रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। घटना से बाजार में अफरातफरी मची रही। चौकी इंचार्ज प्रदीप मौर्य ने बताया कि युवती लालगंज में अधिवक्ता है। आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...