प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानधाता थाना क्षेत्र के लाखापुर निवासी मनीलाल गुप्ता रविवार को अपनी दुकान पर बेटे विपिन कुमार गुप्ता, उसके मित्र अनूप श्रीवास्तव के साथ बैठा था। आरोप है कि तभी लिलौली निवासी पंकज तिवारी, हिमांशु मिश्र, परौआ के शिवम पांडेय और दो व्यक्ति अज्ञात पहुंच गए। अनूप के वहां बैठने पर ऐतराज करते हुए उस पर हमला कर दिया। सामने रखा डिस्प्ले भी तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...