Pratapgarh Kunda News: बाजार में दुकानदार को पीटकर किया लहूलुहान, अफरातफरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- Pratapgarh Kunda News: जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। शू-मेकर की पिटाई के दौरान बीच बचाव करना पान के दुकानदार पूर्व ग्राम प्रधान को भारी पड़ा। शाम को बाइक से आए आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दुकानदार को लहूलुहान कर दिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। जेटवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में भाईलाल सड़क किनारे जूते-चप्पल बनाने का काम करता है। सोमवार सुबह उसके बैठने के स्थान पर ई-रिक्शा खड़ा था। उसने ई-रिक्शा हटाने क लिए कहा तो चालक उसे गालियां देते हुए मारने पीटने लगा। करीब ही पान की दुकान चलाने वाले पूर्व ग्राम प्रधान रोशनलाल पटेल ने बीच बचाव कर ई-रिक्शा चालक को भगा दिया। शाम को ई-रिक्शा चालक अपने साथियों के साथ पहुंचा और रोशनलाल को मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। बाजार के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.