Pratapgarh Kunda News: बाजार के लिए निकला युवक लापता
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 3 -- Pratapgarh Kunda News: बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के बला का पुरवा रायगढ़ गांव निवासी सुन्दर लाल सरोज का 29 वर्षीय बेटा शिव कुमार 31 जुलाई को महेशगंज बाजार जाने को कहकर घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। बेटे के घर नहीं लौटने और अचानक लापता हो जाने से किसी अनहोनी की आशंका में परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लगने पर लापता शिव कुमार के पिता सुन्दर लाल ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है। एसओ संदीप कुमार तिवारी ने कहा कि तहरीर मिली है लापता युवक की खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.