Pratapgarh Kunda News: बाउंड्रीवॉल तोड़ी, युवती पर किया जानलेवा हमला
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। थाना क्षेत्र के लोहंगपट्टी निवासी रमेश कुमार यादव का परिवार के बृजेश यादव से जमीन का विवाद चल रहा है। रमेश के अनुसार, उन्हें बंटवारे में बाउंड्री मिली है। 21 अक्तूबर को बृजेश और गीता देवी बाउंड्री फावड़े से तोड़ रहे थे। घर पर मौजूद उनकी बेटी अन्नू ने विरोध किया तो बृजेश और गीता ने अन्नू को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। मामले में रमेश की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को बृजेश और गीता देवी के खिलाफ जानलेवा हमले केस दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.