Pratapgarh Kunda News: बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में सात पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल हटाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोस के सात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोगों को भी मारपीट का सामना करना पड़ा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नीमा गांव निवासी महेंद्र कुमार गौतम पुत्र मथुरा प्रसाद गौतम के अनुसार, पांच नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने अपने घर की सीढ़ी के सामने बाइक खड़ी की थी। इसी दौरान पड़ोस के सचिन गौतम, सूरज गौतम, रवि गौतम, संदीप गौतम, शिवम गौतम, नीरज गौतम और श्रीकांत गौतम वहां पहुंचकर बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि महेंद्र कुमार ने मोटरसाइकिल हटाने की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.