Pratapgarh Kunda News: बाइक से गिरी महिला, हालत गंभीर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। पति के साथ बाइक से जा रही महिला बाइक उछलने पर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी से प्रयागराज ले गए। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुरैनी गांव निवासी शोभई अपनी 45 वर्षीय पत्नी राजपती के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह मेन सड़क पर पहुंचा, सड़क के गडढे में बाइक उछलने पर राजपती सड़क पर जा गिरी और गंभीर घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद भी बाइक से गिरी राजपति की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.