Pratapgarh Kunda News: बाइक भिड़ंत में तीन घायल, एक गंभीर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- Pratapgarh Kunda News: चिलबिला के पास किशुनगंज रोड पर शुक्रवार सुबह आमने-सामने बाइक भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। कंधई थाना क्षेत्र के बोझी गांव निवासी 35 वर्षीय आदर्शपाल सुबह करीब 10 बजे शहर की ओर आ रहा था। तभी सामने से तेजी से आए सुल्तानपुर निवासी 28 वर्षीय अनिल कुमार और 37 वर्षीय मुन्नालाल की बाइक से टक्कर हो गई। इससे तीनों गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां गंभीर रूप से घायल आदर्श की काफी देर बाद पहचान हो सकी। उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.