प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: शहर कोतवाल सुभाष यादव ने बाइक चोरी में शामिल तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज कराया है। आरोपी शहर के टक्करगंज निवासी शिवम वाल्मिकी, पुराना मालगोदाम रोड के हरिकेश उर्फ भोदू और विवेक नगर के मो. आरिफ उर्फ सलमान बताए गए। भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने गैंग लीडर शिवम वाल्मिकी को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...