प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 18 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के कन्हैया नगर बारों गांव निवासी 20 वर्षीय प्रकाश पटेल समाचार पत्र वितरक हैं। रविवार सुबह वह बाघराय इलाके के पूरे भीटी नैन गांव में पैदल अखबार वितरित कर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल प्रकाश पटेल को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...