Pratapgarh Kunda News: बाइक की टक्कर से शिक्षक घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। जनपद मुख्यालय निवासी जय नारायण गुप्ता बाबागंज के कम्पोजिट विद्यालय टिकरिया बुजुर्ग में सेवारत हैं। बुधवार को विद्यालय में अवकाश होने पर साधन के इंतजार में कुंडा हीरागंज मार्ग पर टिकरिया मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने शिक्षक को टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची और घायल शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.