Pratapgarh Kunda News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत में केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थानाक्षेत्र के वारी खुर्द गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की शाम करीब 7:15 बजे उसका 35 वर्षीय चचेरा भाई ओमप्रकाश पुत्र छोटेलाल और रमाशंकर पुत्र रामराज बाइक से कंजा सराय गुलामी बाजार सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश और रमाशंकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पट्टी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। रमाशंकर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा:अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.