प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। अमेठी के पीपरपुर निवासी 40 वर्षीय कुसुम देवी अपने मायके अंतू के पारा हमीदपुर आई थी। रविवार को वह अपने भतीजे के साथ बाइक से ससुराल पीपरपुर जा रही थी। अंतू बाजार के पास वह सड़क के दूसरी तरफ किराने की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए बाइक से उतरकर सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंडिका भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...