प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दो अलग-अलग घटनाओं में बाइक की टक्कर लगने से मां-बेटे और छात्रा घायल हो गई। तहरीर मिलने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सांगीपुर थानाक्षेत्र के कटरा तेलियरगंज गांव की आरती सिंह पत्नी प्रदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे उसकी बेटी स्कूल से घर आते समय पांडेय का पुरवा नहर के पास बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक पर शुभम कोरी, उसका भाई लल्लू कोरी एवं विकास निवासी बैजलपुर सवार थे। उक्त तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना में सांगीपुर थानाक्षेत्र के ही मुरैनी निवासी गोविंद वर्मा पुत्र स्वामीनाथ वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि 11 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह बाइक से अपनी मां को ल...