Pratapgarh Kunda News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की गई जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के नया पुरवा (मेढ़ावां) निवासी 62 वर्षीय राधेश्याम शुक्ल रविवार को बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे गांव पास ही अज्ञात बाइक से टक्कर हो गई थी। टक्कर में घायल वृद्ध को परिजन स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए थे। जहां हालत में सुधार न होने पर बुधवार को परिजन लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। बुधवार को ट्रामा सेंटर पहुंचने पर वृद्ध को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.