प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील पट्टी आ रहे अधिवक्ता को शुक्रवार सुबह लालगंज के पास अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीरापुर खुर्द गांव निवासी राधेश्याम पाल पट्टी तहसील में वकालत करते हैं। शुक्रवार सुबह साइकिल से तहसील पट्टी आ रहे थे। लालगंज के पास पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से अधिवक्ता को सीएचसी पट्टी पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...