Pratapgarh Kunda News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में वकील की मौत, दो लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- Pratapgarh Kunda News: चिलबिला के पास पट्टी रोड पर शुक्रवार देर रात बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक अधिवक्ता की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां स्कूटी सवार कंधई थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर निवासी अधिवक्ता विपिन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज में अधिवक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- Firozabad News: हाईवे पर सड़क हादसों में अधिवक्ता और छात्र की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.