प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 6 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय आनादेव गांव के पास सोमवार शाम बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। जेठवार के ही सराय आनादेव निवासी अर्जुन का 32 वर्षीय बेटा राहुल मौर्य बाइक से जा रहा था। तभी उसे सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन राहुल को मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरे घायल का स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...