Pratapgarh Kunda News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 2 -- Pratapgarh Kunda News: कधंई थाना क्षेत्र के कांपा मधुपुर गांव के पास गुरुवार शाम दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दानिश पुत्र साकिर निवासी पंडरी जबर और प्रदीप सरोज पुत्र दिनेश चंद्र सरोज निवासी नोही, सैफाबाद थाना पट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए। मंदाह चौकी प्रभारी अनूप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.