प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के तारापुर कंदई गांव निवासी राम लखन का 36 वर्षीय बेटा सुनील कुमार दोपहर बाद बाइक से अपनी 32 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह बाघराय पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। सामने से बाइक सवार कुंडा के अघिया गांव निवासी मंजूर अहमद का 56 वर्षीय बेटा मंसूर अहमद आ गया। दोनों की सामने से टक्कर हो गई। जिससे तीनों सड़क पर गिरे और गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...