Pratapgarh Kunda News: बाइकों की टक्कर में युवक की गई जान, तीन घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा गया। ट्रामा सेंटर में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।लीलापुर थाना क्षेत्र के डीहमेंहदीं निवासी 25 वर्षीय अरमान गांव के ही 19 वर्षीय उजैफा और 18 वर्षीय रिहान सोमवार शाम साढ़े चार बजे करीब बाइक से लालगंज से रामपुर बावली जा रहे थे। सामने से जेठवारा थाने के मुरली का पुरवा निवासी 18 वर्षीय अंश मिश्र लालगंज के अझारा निवासी अपनी बहन के घर से लालगंज बाजार आ रहा था। अझारा के पास लालगंज-कालाकांकर मार्ग पर दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर में चारों लोग घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.