प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के औराइन जाल्हेपुर निवासी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार पुत्र भागीरथी रविवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना में शिक्षक के सिर में गंभीर चोट आई। घायल धर्मेंद्र कुमार बहराइच जिले के संविलियन विद्यालय बख्तर में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। हादसे की जानकारी होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि शिक्षक के सिर में गंभीर चोट है। उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...